बरनवाल महिला समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पिलाया गन्ने का जूस
1 min read
आसनसोल :इस प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आज बरनवाल महिला समिति की तरफ से आसनसोल के जीटी रोड के किनारे गोधूलि इलाके में देवी स्थान परिसर में लोगों को गन्ने का जूस वितरित किया गया इसके जरिए संगठन की तरफ से इस प्रचंड गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश की गई इस मौके पर यहां संगठन की अध्यक्ष सुनीता बरनवाल संरक्षिका शीला बरनवाल उपाध्यक्ष बबीता बरनवाल कोषाध्यक्ष पुष्पा बरनवाल उप सचिव पुष्पा बरनवाल राहा लेन के अलावा संगीता बरनवाल सरिता बरनवाल गुंजा बरनवाल शोभा बरनवाल रेखा बरनवाल शालिनी बरनवाल उषा बरनवाल रीना मोदी उपस्थित थे। इस मौके पर शीला बरनवाल ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इन दिनों जो प्रचंड गर्मी पड़ रही है उसे देखते हुए आज राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाया गया। उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य किए जाते हैं। वहीं उपाध्यक्ष बबीता बरनवाल ने बताया कि बरनवाल महिला समिति की तरफ से समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि समाज के लोगों का कुछ भला हो सके। ठंड के मौसम में कंबल बांटे जाते हैं और अभी इस भीषण गर्मी में लोगों को गन्ने का जूस पिलाया जा रहा है वही संगठन की कोषाध्यक्ष पुष्पा बरनवाल ने भी कहा कि उनका संगठन इस बात में विश्वास रखता है कि समाज में तभी प्रगति हो सकती है जब सभी एक दूसरे का सहयोग करें इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उनके संगठन की तरफ से लगातार इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं












