रजिस्ट्री ऑफिस के सामने मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा लगाया गया वाटर कूलर मशीन डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आज आसनसोल के रजिस्ट्री कार्यालय के पास वाटर कूलर मशीन लगाया गया आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक द्वारा इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अंकित अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी विवाह मंच आसनसोल सिटी शाखा अखिल भारतीय मारवाड़ी विवाह पांच के अंतर्गत आता है अखिल भारतीय मारवाड़ी विवाह पांच की तरफ से अमृत धारा नाम से परियोजना चलाई जाती है इसे के तहत आसनसोल के विभिन्न इलाकों में मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा इस तरह के वाटर कूलर मशीन लगाया जा चुके हैं इससे पहले 30 मशीन है लगाई जा चुकी है आज 31वीं मशीन लगाई गई उनका संगठन हमेशा सामाजिक कार्य करता रहता है ना सिर्फ भारत में बल्कि भारत से बाहर भी जहां भी लोगों को मदद की आवश्यकता होती है मारवाड़ी लोगों के मदद करता है उन्होंने कहा कि मारवाड़ी विवाह पांच का सबसे बड़ा कार्यक्रम है कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का कार्यक्रम जिससे कई दिव्यांग लोगों के जीवन में नया बदलाव आता है । उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा आसनसोलके उन इलाकों में भी इन मशीनों को लगाने के बारे में सोच रहा है जहां अभी तक वह मशीन लगाई नहीं जा चुकी है उन्हें बस आवश्यकता है अच्छी जगह की और जहां पर बिजली और पानी का इंतजाम हो सके वही अभिजीत घटक ने मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तारीफ करते हुए कहा कि यह संगठन हमेशा लोगों की ढलाई के लिए काम करता रहा है और जिस तरह से इस भीषण गर्मी से बचने के लिए आसनसोल के विभिन्न इलाकों में वाटर कूलर मशीन लगाई जा रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि सिर्फ वाटर कूलर मशीन लगाना नहीं मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से समय-समय पर और भी सामाजिक कार्य किए जाते हैं खासकर कृत्रिम अंग लगाने का जो कार्यक्रम संगठन द्वारा किया जाता है वह बे हद सराहनीय है आज के कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी विवाह मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से यहां पर नरेश अग्रवाल आनंद पारेख सुदीप अग्रवाल अभिषेक केडिया अंकित अग्रवाल सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे












