गर्मी को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ट्रैफिक कर्मचारीयों को दिए गए गर्मी से बचाव के लिए किट
1 min read
आसनसोल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज ट्रैफिक का संचालन करने वाले ट्रैफिक कर्मचारी होमगार्ड और सिविक वॉलिंटियर्स को इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए पुलिस लाइन इलाके में किट प्रदान किया गया। इसके माध्यम से इन्हें ग्लूकोस छाता बैग आदि प्रदान किया गया ताकि यह लोग इस भीषण गर्मी के समय और अच्छी तरीके से और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रख सकें। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी सहित तमाम बड़े पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी उपस्थित से इस मौके पर सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी जिस तरह से ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए काम कर रहे हैं उसे देखते हुए आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि आज से इस अभियान की शुरुआत हुई आज 50 कर्मचारियों को यह किट प्रदान किया गया आने वाले समय में पूरे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में इसी तरह से ट्रैफिक का संचालन करने वाले कर्मचारियों को यह किट प्रदान किया जाएगा














