लोअर कुमारपुर इलाके में तालाब भराई की शिकायत की जांच करने पहुंची आसनसोल नगर निगम की सर्वे टीम
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल के लोअर कुमारपुर इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से उस क्षेत्र के एक तालाब को कुछ लोगों द्वारा भरने का आरोप लगाया जाता रहा है इसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से विरोध प्रदर्शन भी किया गया है उन्होंने कई बार इसे लेकर आसनसोल नगर निगम में ज्ञापन भी सौंपा है आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से स्थानीय पुलिस प्रशासन को साथ लेकर एक टीम उस क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने इलाके का सर्वे शुरू किया और यह जानने की कोशिश की की क्या सही में तालाब को भरने का प्रयास किया गया है इस कार्य से जुड़े एक अधिकारी से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पास स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि यहां के एक तालाब को भरने का प्रयास किया जा रहा है मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर आज वह लोग यहां पर सर्वे करने के लिए आए हैं जो भी रिपोर्ट होगी वह उच्च अधिकारियों को दी जाएगी वहीं इस बारे में जब हमने यहां के कुछ लोगों से बात की तो उनका कहना है की तालाब को बचाने के लिए वह लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं मेयर से भी गुहार लगाई गई है आखिरकार आज नगर निगम की तरफ से स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक टीम आई है उन्हें उम्मीद है कि तालाब को बचा लिया जाएगा उन्होंने मेयर स्थानीय लोगों सभी से अनुरोध किया कि इस तालाब को बचाया जाए














