सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे प्रकाशित आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल :कल सीबीएसई बोर्ड के नतीजे प्रकाशित किये गए। हर बार की तरह इस बार भी आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से क्लास 10 और क्लास 12 के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन नतीजे निकाले क्लास 10 में इस बार 189 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 185 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इस तरह से क्लास 10 में 98% विद्यार्थी हुए। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 137 विद्यार्थियों ने 60% से ज्यादा अंक प्राप्त किया 45 विद्यार्थियों ने 80% से ज्यादा तो वहीं 12 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रौशन किया। वहीं क्लास 12 में 191 विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी उनमें से 179 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए इस तरह से क्लास 12 में भी 94% विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए क्लास 10 और क्लास 12 दोनों ही परीक्षा में इस बार उत्तीर्ण होने का प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कहीं बेहतर रहा यह दिखाता है कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल साल दर साल पठन-पाठन में और बेहतर प्रदर्शन कर रहा है क्लास 12 में उत्तीर्ण होने वाले 134 विद्यार्थियों को 60% से ज्यादा 40 विद्यार्थियों को 80% से ज्यादा और 9 विद्यार्थियों को 90% से ज्यादा अंक प्राप्त हुए। निश्चित रूप से क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड में विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के लिए गर्व का विषय है यह दिखाता है कि किस तरह से आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल से जुड़ा हर व्यक्ति विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है यही वजह है कि हर साल बोर्ड परीक्षा में स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन और बेहतर होता जा रहा है स्कूल की तरफ से सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्कूल के सभी शिक्षकों और अशिक्षक कर्मियों को भी विद्यार्थियों के प्रति उनकी लगन और निष्ठा के लिए धन्यवाद कहा गया है












