shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी मिठू घांटी ने आसनसोल मुख्य डाकघर में ग्राहकों के लिए शौचालय न होने पर उठाए सवाल

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट का भी काम किया जाता है। आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी तथा भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सेल के प्रदेश को कन्वीनर सुब्रतो घांटी उर्फ मीठु घांटी आज आसनसोल मुख्य डाकघर अपने पासपोर्ट बनवाने के लिए गए थे लेकिन वहां उन्हें एक बहुत ही दुखद अनुभव का सामना करना पड़ा इस बारे में जब हमने मीठु घांटी से बात की तो उन्होंने कहा कि आज आसनसोल मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए उनका पहले से ही कार्यक्रम बताया था इसलिए वह आज सुबह 9:30 बजे ही आसनसोल प्रमुख के डाकघर पहुंच गए 9:45 बजे से कार्य शुरू होने की बात थी लेकिन काफी देर इंतजार करनापड़ा। इतने में उन्हें शौचालय जाने की आवश्यकता महसूस हुई तब उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों से यह जानना चाहा की पोस्ट ऑफिस के अंदर शौचालय कहां है इस पर उन्हें जवाब दिया गयाकी आसनसोल मुख्य डाकघर या पासपोर्ट कार्यालय में आने वाले ग्राहकों के लिए कोई शौचालय नहीं है। मीठु घांटी का कहना है कि जहां पर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं ऐसे आसनसोल मुख्य डाकघर या पासपोर्ट ऑफिस में शौचालय नहीं होना बेहद अफसोस की बात है उन्होंने कहा कि उनकी 68 वर्ष उम्र है उनके साथ आज पासपोर्ट की लाइन में और भी कई बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं थे ऐसे में अगर किसी को शौचालय जाने की आवश्यकता हुई तो वह कहां जाएंगे उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही है शौचालय बनाने के बाद का रही है दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस या पासपोर्ट कार्यालय में ही आने वाले ग्राहकों के लिए शौचालय का बंदोबस्त नहीं होना बेहद दुर्भाग्य जनक है उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन से अपील है की पोस्ट ऑफिस में और पासपोर्ट कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों के लिए शौचालय का प्रबंध किया जाए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी समस्या के बारे में पासपोर्ट कार्यालय या आसनसोल पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों से कहा तो उन्हें बताया गया कि बाहरी लोगों के लिए कोई शौचालय नहीं है और जो शौचालय है वह सिर्फ वहां के कर्मचारियों के लिए है मिठू घांटी ने कहा कि वह इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे ताकि आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए शौचालय का प्रबंध किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में आने वाले विशेष कर बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए पानी का भी इंतजाम रखने की बात कही उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में आसनसोल मुख्य डाकघर या पासपोर्ट कार्यालय में कहीं पर भी पानी नहीं है ऐसे में पानी की कमी से भी लोगों को परेशानी हो सकती है इस वजह से उन्होंने अपील की कि यहां पर लोगों के लिए पीने के पानी का भी इंतजाम रहना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page