आर्ट ऑफ लिविंग के आसनसोल शाखा की तरफ से श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन पर की गई गोवंश की सेवा
1 min read
आसनसोल :आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज आर्ट ऑफ लिविंग के आसनसोल शाखा की तरफ से एनएस रोड स्थित गौशाला में गौवंश की सेवा की गई। इस मौके पर यहां आर्ट ऑफ़ लिविंग के टीचर धर्मवीर सिंह सांत्वना मंडल के अलावा आर्ट ऑफ़ लिविंग से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे यह सभी गौशाला पहुंचे और उन्होंने गोवंश की सेवा की उन्हें भोजन कराया इस मौके पर धर्मवीर सिंह का कहना था कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी पूरी दुनिया में शांति और आध्यात्मिकता का संदेश देते हैं 1981 में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की स्थापना की गई थी तभी से यह संस्था लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है और आज विश्व के लगभग 200 देश में आर्ट ऑफ लिविंग के जरिए लोगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा भी रहा है उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी सिर्फ इंसानों के बारे में ही नहीं संपूर्ण प्राणी जगत के बारे में सोचते हैं और उनकी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आज आर्ट ऑफ लिविंग के आसनसोल शाखा की तरफ से गौशाला में आकर गोवंश की सेवा करने का फैसला लिया गया












