44 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से राहगीरों का पिलाया गया पानी
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से आज आसनसोल बाजार इलाके में जीटी रोड के किनारे इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को पानी पिलाया गया और जलेबी खिलाई गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अमरनाथ चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे उनके तत्वावधान में और 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया इस मौके पर यहां विमल जालान प्रकाश दीवान लल्लन सनी पुतुल के अलावा इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज 44 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से जीटी रोड के किनारे राहगीरों को पानी पिलाया गया और जलेबी खिलाई गई उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में यह एक छोटा सा प्रयास है कि जो लोग अपने विभिन्न कार्यों की वजह से बाहर निकलने पर मजबूर हुए हैं उनकी थोड़ी प्यास बुझाई जा सके












