श्री श्री रवि शंकर जी के जन्मदिन के मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन के मौके पर आज आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से एसबीआई गोरई रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ़ लिविंग के टीचर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जब से आसनसोल में आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है तब से यहां पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है उन्होंने बताया कि आज तकरीबन 40 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है और उनको पूरा भरोसा है कि उनका यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है जो 189 देश में फैली हुई है और इसका उद्देश्य आज के इस तनावपूर्ण माहौल में लोग किस तरह से अपने अंतरात्मा की आवाज को सुने और एक शांतिपूर्ण जीवन जी सके यह सीखाना है इस मौके पर यहां पर धर्मवीर सिंह के अलावा हरप्रीत सिंह सांत्वना मंडल के अलावा आर्ट ऑफ़ लिविंग के तमाम सदस्य उपस्थित थे












