भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी विनोद गुप्ता ने किया स्वागत कहा भारत है शांति प्रिय देश लेकिन शांतिप्रियता को कोई ना समझे कमजोरी
1 min read
आसनसोल :22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों के निर्माण हत्या कर दी गई थी इसके बाद भारत सरकार ने पलटवार किया और न केवल पाक अधिकृत कश्मीर बल्कि पाकिस्तानी भूखंड में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारत के इस पराक्रम से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया और उसमें कश्मीर सहित भारत और पाकिस्तान की सीमावर्ती विभिन्न क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलीबारी और शेलिंग की। जिस वजह से बड़ी संख्या में आम जनता की प्राण हानि हुई भारत ने भी पलटवार किया और एक बार फिर पाकिस्तानी भूखंड के अंदर घुसकर चुन चुन कर आतंकवादी ठिकानों को अपना निशाना बनाया लेकिन पाकिस्तान ने जिस तरह से भारतीय सीमा के अंदर आम जनता को अपना निशाना बनाया था भारतीय सेना ने वैसा कुछ भी नहीं किया और सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को बर्बाद करने तक ही अपनी कार्रवाई को सीमित रखा आखिरकार सिर्फ तीन दिनों के अंदर पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसने कल भारत से संघर्ष विराम का अनुरोध किया भारत जो हमेशा से युद्ध के बदले शांति का पक्षधर रहा है पाकिस्तान की अर्जी को स्वीकार कर लिया और संघर्ष विराम हुआ इसे लेकर हमने फोसबेकी के वाइस प्रेसिडेंट विनोद गुप्ता से बात की तो उन्होंने सबसे पहले भारतीय सैनिकों के पराक्रम को सैल्यूट किया और कहा कि जिस तरह से 22 अप्रैल के बाद भारतीय सैनिकों ने सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर नही बल्कि पाकिस्तानी भूखंड में घुसकर पाकिस्तान की धरती पर पनप रहे आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया वह दिखाता है कि भारत के सैनिक कितने बहादुर हैं उनके पराक्रम किस स्तर का है अगर वह चाहे तो पाकिस्तान को चुटकियों में धूल चटा सकते हैं लेकिन ऐसा इसलिए नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसा करने से पाकिस्तान में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी होगी उनकी जान को भी खतरा हो सकता है और भारत कभी भी आम नागरिकों को परेशान करना या उनके जानो माल को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता। भारत के सैनिकों के पराक्रम की वजह से पाकिस्तान घुटनों पर आया और उसने संघर्ष विराम की अर्जी लगाई विनोद गुप्ता ने कहा कि संघर्ष विराम निश्चित रूप से एक स्वागत योग्य पहल है क्योंकि युद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान निर्दोष लोगों का होता है ऐसे में अगर युद्ध विराम होता है तो निर्दोष लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा हो सकेगी हालांकि विनोद गुप्ता ने यह भी कहा कि भारतीय सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हैं और उनको पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान ने इसके बाद अगर फिर से कोई नापाक हरकत की तो इस बार भारतीय सैनिक वह कार्रवाई करेंगे की पाकिस्तान का अस्तित्व विश्व के नक्शे से मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां लोग हाथों में भगवान श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र लिए रहते हैं तो वहीं दिल में गौतम बुद्ध की वाणी को समाये रखते हैं। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता लेकिन अगर भविष्य में पाकिस्तान द्वारा फिर से भारत को युद्ध की तरफ धकेला गया तो पाकिस्तान को उसके परिणाम भुगतने होंगे












