मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल में लगाए गए वाटर कूलर मशीन का मंत्री मलय घटक ने किया उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से आज आसनसोल जिला अस्पताल परिसर में एक वाटर कूलर मशीन लगाया गया मंत्री मलय घटक द्वारा इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगमके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रत अधिकारी बोरो चेयरमैन अनिमेष दास आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा नरेश अग्रवाल आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल विभिन्न वार्ड के पार्षद आसनसोल जिला अस्पताल के तमाम कर्मचारी और अन्य डाक्टर उपस्थित थे यहां पर मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से लगाए गए इस वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस बारे में मलय घटक ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा हमेशा अच्छा काम करती रहती है इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करने से समाज को एक बेहतर स्थान बनाया जा सकता है उन्होंने कहा कि सिर्फ वाटर कुलर लगाना ही नहीं मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा शाखा द्वारा पूरे साल इस तरह के कई सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं जो की बहुत सराहनीय है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल जिला अस्पताल को नई ऊंचाई प्रदान की है लेकिन अगर सरकारी कार्य में कहीं पर कोई कमी रह जाती है तो मारवाड़ी युवा मंच जैसी संस्थाओं की वजह से वह कभी भी पूरी हो जाती है जिसके लिए उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों को संगठन की तरफ से उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत मलय घटक और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा नारियल फोड़कर वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल ने बताया कि यह उनके संगठन की तरफ से लगाया गया तीसवां वाटर कूलर मशीन है इससे पहले भगत सिंह मोड मुर्गा सॉल आसनसोल साउथ थाना के पास पोस्ट ऑफिस के निकट इस तरह के विभिन्न स्थानों पर मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से वाटर कूलर मशीन में लगाए जा चुके हैं उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आज मोबाइल वाटर वैन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा कुल पांच मोबाइल वाटर वैन रवाना किए गए जो पूरे शहर में घूम-घूम कर लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान यहां मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से सुदीप अग्रवाल आनंद पारेख अभिषेक केडिया अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थे














