shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा पिछले रविवार को दुर्गापुर के एनएसएचएम कॉलेज में एक जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आसनसोल के आसनसोल कराटे सेंटर और शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकादमी के 20 बच्चों ने भी ऐसा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था उनमें से 14 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस बेहद कामयाब प्रदर्शन के बाद आज शहजाद हुसैन कराटे स्पोर्ट्स अकैडमी के प्रशिक्षक शाहबाज हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि यह बहुत गर्व का विषय है क्योंकि पश्चिम बर्धमान जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा जिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उसमें जिले के तमाम हिस्सों से बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था इनमें से कई ऐसे खिलाड़ी थे जो कई बार इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं उन प्रतिभागियों को हराकर आसनसोल के बच्चों ने जो कारनामा दुर्गापुर दिखाया उससे न सिर्फ उन्होंने अपने माता-पिता पर पूरे आसनसोल का नाम रौशन किया उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग या अन्य मार्शल आर्ट्स में अपना करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए बच्चों को की जान से मेहनत करनी होगी और उनकी अकादमी में बच्चों को बेहतरीन ढंग से तालीम दी जाती है ताकि आगे चलकर इस क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि उनके सेंटर में कराटे और केक बॉक्सिंग दोनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और पेशेवर किक बॉक्सर शाहरुख सर द्वारा यहां पर बच्चों को तालीम दी जाती है। वहीं दुर्गापुर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रियांशु दत्त ने बताया कि दुर्गापुर में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने शिरकत की थी और वहां पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था इसके लिए उन्होंने शाहबाज हुसैन और उनकी अकादमी के सभी प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इतने बेहतरीन ढंग से उन्हें तालीम की यही वजह रही कि वहां पर उन्होंने बेहतरीन खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया उन्होंने कहा कि भविष्य में वह किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट्स को ही अपना कैरियर बनाना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page