अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पश्चिम बंगाल प्रांत द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन मदर्स डे स्पेशल समर कैंप का आयोजन
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन पश्चिम बंगाल प्रांत द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन कैंप मदर्स डे स्पेशल समर कैंप का आयोजन किया गया इस निशुल्क समर कैंप का आयोजन निधि पसारी द्वारा किया गया इसमें स्नेहा खेमानी ने को पार्टनर के तौर पर सहयोग दिया समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने इसका काफी आनंद उठाया दुर्गापुर से आई 8 ऑफ़ लिविंग की शिक्षक बिंदु भगत एक्सेल किड्स आसनसोल की मधु डुमरेवाल टॉडलर्स मोंटेसरी स्कूल की को-फाउंडर प्रियंका सेठ राय क्राफ्ट गलोर धनबाद की तनु तुलसीयान और रानीगंज से आई ऋचा गोयल मैं बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी दें इस मौके पर यहां बच्चों को▪️ Al app knowledge,
▪️photo frame with Icecream stick,
▪️Story telling with fun, मंत्र स्नान
▪️Dates laddu & cold coffee
▪️Warmup Games,Quiz n fun जैसे विषयों की जानकारी दी गई वहीं प्रांतीय अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है उस पर प्रकाश डाला निधि पसारी ने बताया कि समर कैंप में 75 बच्चों ने हिस्सा लिया साथ ही पश्चिम बंगाल प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। मदर्स डे स्पेशल कैंप दूसरे दिन भी जारी रहेगा और दूसरे दिन के बच्चों को समर कैंप के जरिए विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।












