डाबर कोलियरी से राधा बल्लभपुर जाने के मार्ग पर सड़क हादसा एक की मौत दो घायल
1 min read
सालानपुर :शनिवार दोपहर सलानपुर थाना अंतर्गत डाबर कोलियरी से राधा बल्लभपुर जाने के सुनसान रास्ते पर एक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत आशंकाजनक बताई जा रही है स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तीन व्यक्ति बाइक से रूपनारायणपुर की तरफ से सामडी की तरफ जा रहे थे जब बाइक छिटक कर रास्ते के किनारे गिर गई उस समय एक व्यक्ति का कर रास्ते के किनारे पड़े पत्थर पर लगा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई उस व्यक्ति का नाम सुरजीत बावरी बताया जा रहा है उसकी उम्र 26 साल के आसपास थी। बताया जा रहा है कि सुरजीत डांगाल पाड़ा इलाके का रहने वाला था हालांकि अन्य दो व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई लेकिन उसमें से एक व्यक्ति की हालत आशंकाजनक है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है हालांकि किस वजह से बाइक छिटककर रास्ते के किनारे गिर गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है घटना की खबर पाकर स्थानीय निवासी वहां पहुंचे सालानपुर थाने के सामडी कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई परिवार के लोगों को खबर दी गई उन लोगों ने कुछ देर तक रोड जाम करके रखा बाद में पुलिस ने लाश को आसनसोल जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया












