हटन रोड में हुआ सड़क हादसा दो घायल:
1 min read
आसनसोल के हटन रोड इलाके मे हुई एक सड़क दुर्घटना में दो स्कूटी सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय आटो चालाक दोनों घायलों को अस्पताल ले गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को हटन रोड में जीटी रोड पर एक ट्रक आ रही थी। उसी समय वहां से एक स्कूटी भी गुजर रही थी जिसपर दो लोग सवार थे। स्कूटी और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमे दोनों को काफ़ी चोटें आईं हैं।












