जमुरिया के एक घर में सिलेंडर फटने से हादसा सात घायल:
1 min readजमुरिया के बहादुरपुर गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना में सात व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए । वहीं इस हादसे में एक घर पुरी तरह से ध्वस्त हो गया। एक स्थानीय निवासी सुकुमार बद्दी ने बताया कि आज शामको वह ड्यूटी से आकर आराम कर रहे थे कि तभी एक भयानक आवाज़ सुनकर बाहर आए तो देखा कि दयामय मंडल के घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि दयामय मंडल एक बेरोजगार युवक हैं। उनके घर को काफी नुकसान हुआ है वहीं घर के लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी












