सामाजिक संस्था पीस इंडिया ने मनाया अनोखे अंदाज में महिला दिवस:
1 min read

सामाजिक संस्था पीस इंडिया की टीम ने वृद्धाश्रम में धूमधाम से महिला दिवस मनाया। यहां महिला दिवस का एक केक काटा गया और सभी महिलाओं में फल, मिठाईया बांटी गईं। इन सभी कार्यक्रमों में अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष फिरोज खान एफके, अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, देबाशीष पंडित जीतलाल यादव, किरण रुइदास और कई अन्य सभी सदस्य मौजुद थे । फिरोज खान और प्रदीप प्रसाद ने कहा कि महिलाओं की अहमियत इतनी ज्यादा है के एक दिन उनका सम्मान करना काफ़ी नहीं है। उन्होंने बताया कि पीस इंडिया महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है।पीस इंडिया ने लोगों से अपील की कि आज के साथ ही पूरे साल महिलाओं का सम्मान किया जाए और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए












