बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल ने मेयर विधान उपाध्याय को किया सम्मानित:
1 min read

आज बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल की तरफ से आसनसोल के नवनियुक्त मेयर विधान उपाध्याय को फूलों का गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर बंगाल प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल के अध्यक्ष बिरजिस इलाही अंसारी सचिव बापी बनर्जी उपाध्यक्ष सुजीत बाल्मीकि ज्वाइंट सेक्रेटरी जाहिद अनवर सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर संगठन के अधिकारियों ने मेयर से शिल्पांचल में पत्रकारों की कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनसे गुहार लगाई की इन समस्याओं की तरफ ध्यान दिया जाए ताकि वह सही तरीके से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के अपने फर्ज का निर्वहन कर सकें मेयर विधान उपाध्याय ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया आसनसोल नगर निगम सदैव पत्रकारों के साथ है और उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा उन्होंने बंगाल प्रेस क्लब आफ आसनसोल को आने वाले समय लोकतंत्र और पत्रकारों के हितों के लिए और बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी












