जिला तथ्य और संस्कृति विभाग द्वारा मनाई गई रवींद्र जयंती
1 min read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 257.14618; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
- आसनसोल :पूरे राज्य के साथ-साथ आज आसनसोल में भी विभिन्न स्थानों पर कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई आसनसोल के पुलिस लाइन इलाके में स्थित यूथ हॉस्टल में जिला तथ्य और संस्कृति विभाग की तरफ से रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जहां विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने रवींद्र संगीत और नृत्य पेश किया इस दौरान यहां पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी सहित जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे सभी ने रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखे गए कविताओं का पाठ किया और उनके गीतों को गया गया रविंद्र नृत्य भी पेश किया गया इस मौके पर रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बोलते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर एक व्यक्ति नहीं थे वह अपने आप में एक संस्था थे उन्होंने एक ऐसे विश्व की कल्पना की थी जहां पर सभी एक दूसरे से जुड़े हो किसी में कोई भेदभाव ना हो और कहीं पर भी वैमनस्य की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए उन्होंने एक ऐसे दुनिया की कल्पना की थी जहां पर गीत संगीत और संस्कृति के जरिए शांति बनाए रखी जा सके आज के इस दौर में रवींद्रनाथ टैगोर के इस सोच के सबसे ज्यादा जरूरत है












