आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर किया गया उन्हें याद
1 min read
आसनसोल :विश्व कवि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के रविंद्र भवन परिसर में बने रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल महिला उद्योग की कर्णधार सुदेशना घटक के अलावा तमाम सदस्य उपस्थित से सभी ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सुदेशना घटक ने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने पूरे हिंदुस्तान को पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि एक बंगाली होने के नाते उन्हें इस बात पर गर्व है कि रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था और उन्होंने पूरे विश्व में बंगालियों का नाम रोशन किया था उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी रवींद्रनाथ टैगोर और उनकी भावनाओं से दूर होती जा रही है इसके लिए उन्होंने आसपास की परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम कभी भी रविंद्र भावना से दूर ना हो












