सीटु ने भरा सेल आईएसपी श्रमिक संगठन चुनाव के लिए नामांकन
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के सेल आईएसपी में जल्द होने वाले श्रमिक संगठनों के चुनाव के लिए आज वामपंथी श्रमिक संगठन सीटु की तरफ से भी नामांकन जमा किया गया इस मौके पर लेबर कमिश्नर ऑफिस में सीटु कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने नामांकन जमा किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सीटू नेता सोरेन चटर्जी ने बताया कि श्रमिक संगठन के चुनाव के लिए आज उनके संगठन की तरफ से नामांकन भरा गया उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा श्रमिक हितों के लिए काम करने में विश्वास रखता है वह चाहते हैं कि कारखाना सुचारू ढंग से चले और श्रमिक हितों की रक्षा की जाए उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी अन्य संगठन से कोई बैर नहीं है लेकिन अगर उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश की गई या श्रमिक हितों के लिए जो काम उनका संगठन कर रहा है उसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो उनका संगठन भी उसका समुचित उत्तर देगा












