मुर्गा सोल में हुआ साउथ एंड स्पाइस नमक रेस्टोरेंट का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में आज एक नई रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ साउथ एंड स्पाइस नामक इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन सिद्धांत और अंकिता खेतान द्वारा किया गया परिवार के वरिष्ठ सदस्य भगवान दास जालोनिया के हाथों इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया। फीता काट कर इस रेस्टोरेंट का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धांत खेतान ने कहा कि वह मूलत धनबाद के हैं और उनका अपना साउथ एंड स्पाइस नाम से रेस्टोरेंट है अब वह आसनसोल में भी इसी नाम से एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर रहे हैं रेस्टोरेंट की खासियत के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिद्धांत ने बताया कि यहां पर नाश्ते के लिए विभिन्न प्रकार के सेंडविच उपलब्ध रहेंगे इसके साथ ही यहां साउथ इंडियन चाइनीस कॉन्टिनेंटल थाई व्यंजन उपलब्ध रहेंगे सिद्धांत ने बताया कि वह चाहते हैं कि समाज के सभी वर्गों के लोग उनके रेस्टोरेंट में आए इसलिए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में व्यंजनों की कीमत यथा संभव कम रखी है उन्होंने कहा कि उनका यह उद्देश्य है कि जिन व्यंजनों का आनंद उठाने के लिए आसनसोल के लोगों को दुर्गापुर या कोलकाता तक जाना पड़ता था आसनसोल में ही उन्हें उन व्यंजनों का स्वाद मिल सके इसके लिए उन्होंने आसनसोल के लोगों से आग्रह किया कि एक बार जरूर मुर्गा सोल में साउथ एंड स्पाइस रेस्टोरेंट में आए और यहां के लजीज व्यंजनों और उत्कृष्ट सेवा का आनंद उठाएं वही इस बारे में जब हमने अंकिता खेतान से बात की तो उन्होंने भी कहा कि साउथ एंड स्पाइस रेस्टोरेंट में व्यंजनों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता यहां पर उत्कृष्ट गुणवत्ता संपन्न व्यंजन ही ग्राहकों के लिए परोसे जाएंगे उन्होंने भी कहा कि वह चाहती हैं कि आसनसोल के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उनके रेस्टोरेंट में आए क्योंकि यहां पर बेहद वाजिब कीमत पर उत्कृष्ट गुणवत्ता संपन्न लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान यहां सिद्धांत खेतान अंकिता खेतान भगवान दास जालोनिया इंटेरियर डिजाइनर सारिका अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे












