रानीगंज के एक मोटरसाइकिल शोरूम में चोरी नगद और एक लॉकर पर किया हाथ साफ
1 min read
रानीगंज :कल रात रानीगंज के रानीसाएर मोड़ के पास स्थित एक मोटरसाइकिल शोरूम में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया घटना के बारे में शोरूम के मालिक के बेटे शुभम साव ने बताया कि कल रात लगभग 1:30 बजे के आसपास अपराधी उनके शोरूम के पास आए और उन्होंने शोरूम का शटर थोड़ा अपराधी अंदर घुसे और तकरीबन 50 मिनट तक शोरूम के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया शुभम ने बताया कि अपराधी ₹10000 नगद और एक लॉकर लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच में जुट गई












