रामनगर कोलियरी में मृत कर्मचारी की बेटी को मिली नौकरी प्रदर्शन समाप्त
1 min read
कुल्टी :स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के कुल्टी इलाके में स्थित रामनगर कोलियरी में फरवरी महीने में एक दुर्घटना हुई थी जिसमें 48 वर्षीय केदार पान गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन आखिरकार कोलकाता के एक अस्पताल में दो दिन पहले उनका देहांत हो गया उनकी आश्रित बेटी को नौकरी देने की मांग पर स्थानीय लोगों द्वारा और उनके परिवार परिजनों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था उन्होंने केदार पान का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था उन्होंने केदार पान का शव कोलियरी परिसर में रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि केदार की बेटी को नौकरी दी जाए इसे लेकर कल रामनगर कोलियरी परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन भी किया गया था यहां तक की कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने भी आश्रित को नौकरी देने की मांग का समर्थन किया था आखिरकार आज केदार पान की बेटी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इसके बाद कोलियरी में चल रहे आंदोलन को समाप्त किया गया












