एसएमएस सीएससी द्वारा श्रम कोड के खिलाफ सीएमपीडीआई कार्यालय में प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल :हिंद मजदूर सभा अनुमोदित कोलियरी मजदूर कांग्रेस के तरफ से आज आसनसोल के सीएमपीडीआई कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया इस बारे में संगठन के नेताओं ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार श्रमिक विरोधी श्रम कोड लागू करना चाहती है उसके खिलाफ हुई आंदोलन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया था और कोयला खदानों में काम करने वाले श्रमिकों को बहुत से सुविधा और अधिकार प्रदान किए गए थे लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार उन सभी सुविधाओं को हटाना चाहती है और श्रमिक विरोधी कानून लाकर चार श्रम कोड लागू करना चाहती है जिसके खिलाफ आज उनके संगठन की तरफ से यह आंदोलन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर यह श्रम कोड लागू हो गए तो आगामी दिनों में श्रमिकों के पास कोई अधिकार नहीं रहेंगे और जब खदानें निजी हाथों में हुआ करते थे ठीक उसी तरह से फिर से श्रमिकों का शोषण शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपनी जीत पर अड़ी रहती है तो आगामी 20 मई को जैक की तरफ से पूरे देश में हड़ताल किया जाएगा












