रोजगार की मांग पर दुर्गापुर के निजी कारखाने के सामने टीएमसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
1 min read
दुर्गापुर :रोजगार से वंचित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आज दुर्गापुर के सगरभांगा इलाके में स्थित एक निजी ग्रेफाइट कारखाने के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने किसी भी बाहरी व्यक्ति को कारखाने के अंदर जाने से रोका आपको बता दें कि स्थानीय निवासियों को रोजगार देने की मांग पर कारखाने के सामने सोमवार से ही टीएमसी कार्यकर्ताओं का आंदोलन शुरू हुआ था यह आंदोलन पूरी रात चला मंगलवार सुबह भी यह जारी रहा जब बाहरी क्षेत्र से आए कर्मचारी कारखाने के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तब टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें रोका गया घटना की सूचना पाकर दुर्गापुर के कोक ओवन थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का घेराव कर रोजगार की मांग कर रहे लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया












