चिंचूरिया में महिला की रहस्यमय अवस्था में मौत ससुराल वालों पर लगा महिला की हत्या का आरोप
1 min read
बाराबनी :बाराबनी थाना क्षेत्र के चिचोरिया गांव में सोमवार को एक महिला की मौत से इलाके में तनाव पसर गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा नामक इस महिला की शादी 2012 में चिंचूरिया गांव के जीवन घोष के साथ हुई थी पूजा के पिता भुवन माल झारखंड के निरसा के रहने वाले हैं बताया जा रहा है की शादी के कुछ सालों तक सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन उसके बाद पूजा और जीवन के शादीशुदा जिंदगी में अशांति होने लगी पूजा के मायके वालों को सोमवार को खबर दी गई की पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जब पूजा के मायके वाले पूजा के ससुराल पहुंचे तो देखा की पूजा की लाश को लेकर आसनसोल जिला अस्पताल जा रहे हैं उन्होंने तुरंत पूजा की लाश को जिला अस्पताल ले जाने से रोका और उसे थाने लेकर गए पुलिस ने इस मामले में जीवन घोष को हिरासत में ले लिया है












