अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर केंदा बावरी पाड़ा के निवासियों ने केंदा एजेंट ऑफिस और पंचायत का किया घेराव
1 min read
जमुड़िया :जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के केंदा बाउरी पाड़ा के निवासियों ने इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय पंचायत और केंदा एजेंट ऑफिस का घेराव किया लंबे समय से स्ट्रीट लाइट पीने के पानी की निकासी व्यवस्था डस्टबिन की समस्या बनी हुई है बार-बार विभिन्न विभागों से शिकायत की गई है लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में तालाब है लेकिन उस तालाब के पानी में गंदा पानी मिल जाता है जिस वजह से तालाब के पानी का इस्तेमाल करने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं खासकर बच्चों की हालत काफी ज्यादा खराब हो रही है इन लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले भी कई बार पंचायत से गुहार लगाई है और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनुरोध किया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इनका कहना है कि जब वह अपनी समस्याएं लेकर 230 नंबर संसद सदस्य मदन केसरी के पास जाते हैं तो वह सीधा कह देते हैं कि वह नहीं आ सकते हैं उन्होंने कहा कि अगर उनके इलाके के संसद सदस्य उनकी बात नहीं सुनेंगे पंचायत उनकी बात नहीं सुनेगा तो वह लोग कहां जाएंगे उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आने वाले समय में वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे












