संविधान बचाने के पुकार के साथ युवा कांग्रेस ने निकाली विशाल रैली
1 min read
आसनसोल :संविधान को बचाने की पुकार लगाते हुए आज आसनसोल के चित्रा मोड़ से भगत सिंह मोड तक युवा कांग्रेस की तरफ से एक रैली निकाली गई रैली में पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर इन कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मशाल थाम रखा था इस बारे में जब हमने देवेश चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि आज देश में एक संवैधानिक संकट चल रहा है इसी के खिलाफ आज यह रैली निकाली गई है उन्होंने कहा कि आज देश के सभी नागरिकों को एक जुट होने की आवश्यकता है और जिस तरह से देश के संविधानिक संस्थाओं की गरिमा को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है उसके खिलाफ सभी को लामबंद होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि हाथों में मशाल लेकर वह सभी के अंदर देशभक्ति और संविधान को रक्षा करने के लिए संघर्ष के जज्बे को फिर से प्रज्वलित करना चाहते हैं












