रामनगर में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की मौत पर आश्रित को नौकरी की मांग पर मृत श्रमिक का शव रखकर एजेंट का घेराव
1 min read
कुल्टी :कुल्टी रामनगर कोलियरी में ड्यूटी में हादसे का शिकार एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को नौकरी की मांग पर आज स्थानीय लोगों द्वारा कोलियरी के एजेंट का घेराव किया गया। 16 फरवरी को केदार पाल नामक एक कोलियरी श्रमिक ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे उनको इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन कल सुबह उनकी मृत्यु हो गई इसके बाद आज उनके परिवार के लोगों ने केदार पाल का शव कोलियरी परिसर में रखकर उनकी बेटी के लिए नौकरी की मांग करते हुए एजेंट का घेराव किया इस बारे में स्वर्गीय केदारपाल के दामाद ने बताया कि 16 फरवरी को उनके ससुर केदार पाल हादसे का शिकार हुए थे घर के लोगों को कुछ भी नहीं कहा गया और उन्हें बर्नपुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जब वहां पर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया तो दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया जहां लगभग दो महीने उनका इलाज चला लेकिन वहां भी जब केदार पाल स्वस्थ नहीं हुई तो कोलकाता के एक अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर कल सुबह उनकी मृत्यु हो गई उन्होंने कहा कि आज केदार पाल के परिजन उनका शव कोलियरी एजेंट कार्यालय के सामने रखकर केदार पाल की बेटी के लिए नौकरी की मांग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कोलियरी प्रबंधन की तरफ से 15 दिन का समय मांगा गया है लेकिन परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की नौकरी आज ही सुनिश्चित करनी होगी वहीं घटना की सूचना पाकर कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी कोलियरी प्रबंधन और केदार पाल के परिजनों से बात की इसके बाद पत्रकारों को उन्होंने बताया कि अभी कुछ कागजी कार्रवाई बाकी है लेकिन आज अदालत बंद हो गया इस वजह से आज वह कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी उन्होंने कहा कि जब तक आगे कार्रवाई पूरी नहीं होगी एफिडेविट नहीं दिया जाएगा तब तक आश्रित को नौकरी पाने की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले को देख रहे हैं और उन्होंने इस बारे में कोलियरी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात भी की है वही जब हमने इस बारे में यहां के एजेंट से बात की तो उन्होंने कुछ भी खुलकर कहने से इनकार कर दिया












