पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग करते हुए भाजपा ने सौंपा जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन
1 min read
आसनसोल :भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन सोपा गया इसके जरिए उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले में जो भी पाकिस्तानी रह रहे हैं उनको वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की इससे पहले आसनसोलके सेन रेले रोड इलाके से एक रैली निकाली गई रैली में आसनसोल संगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी के अलावा बड़ी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे यह रैली पांच मुंहा ब्रिज पर करते हुए आसनसोल अदालत के पास घड़ी मोड़ के निकट पहुंची यहां पर भाजपा की तरफ से एक मंच बनाया गया था। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसे भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया इसके बाद यह सभी जिला शासक कार्यालय की तरफ रैली की शक्ल में रवाना हुए। भाजपा के एक के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन सोपा गया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भाजपा की तरफ से एक ही मांग है कि जब पहलगाम हमले के बाद भारत के गृह मंत्रालय द्वारायह ऐलान कर दिया गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तान नहीं रह सकता चाहे वह वैध तरीके से ही क्यों न रह रहा हो ऐसे में भारत के गैर भाजपा शासित राज्यों में भी पाकिस्तानियों को खोज कर उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन एक मात्र पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है और पाकिस्तानियों को ढूंढ कर वापस पाकिस्तान भेजने को लेकर ममता बनर्जी की सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है विधायक ने आरोप लगाया कि यहां पर पाकिस्तानियों को अवैध रूप से रहने के लिए जगह दी जा रही है क्योंकि यह पाकिस्तानी टीएमसी के लिए मतदान करते हैं और यही वजह है कि ममता बनर्जी की पुलिस इन पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी और आज इस ज्ञापन के जरिए पश्चिम वर्धमान जिले में जितने भी पाकिस्तानी रह रहे हैं उन सबको पाकिस्तान भेजने की मांग करती है












