सीतारामपुर संघ श्री क्लब की तरफ से हुआ नाक आउट नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
*कुल्टी से अतहर आलम की रिपोर्ट*
कुल्टी सीतारामपुर संघ संघ श्री क्लब की ओर से नोक आउट नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। रात भर चले क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार सुबह 7 बजे फ़ाईनल मैच में रूपनारायणपुर ने दुर्गापुर को हरा कर जीत दर्ज की। उक्त संघ श्री क्लब ने पहली बार सीतारामपुर स्टेशन कॉलनी ग़ांधी नगर में नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। टूर्नामेंट का उद्धघाटन माँ काली शिव मंदिर और कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्तियों पर माला पहनाकर किया गया। क्रिकेट टूर्नमेंट के मैदान में खेल से पहले फीता काटकर अतिथियों ने खेल को प्रारभ किया। उपस्थित थे सीतारामपुर सीनीयर आईओ डब्ल्यू शिव कुमार,कुल्टी तृणमुल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कचन रॉय, सीतारामपुर के विशिष्ट समाज सेवी सह कुल्टी भाजपा के युवा नेता टिंकु वर्मा, 18 नंम्बर तृणमूल कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष अनूप घोष, कुल्टी विधानसभा के समाज सेवी सह तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता जतिन गुप्ता, पम्पू मंडल, जय प्रकाश साव, सरफ़राज़ अंसारी, सौमिक चक्रवर्ती, समाज सेवी संजय गुप्ता को फूल पुष्प देकर सम्मानित किया गया। क्लब की युवतियों ने सभी को सम्मानित किया सरेजा सरकार, सुरती सिंह,पिऊ चक्रवर्ती के साथ युवा सदस्य शुभो सिंह, सचिव पापु सिंह, अनस अंसारी, गुलाब के साथ छोटे बड़े सभी ने खेल में मदद किया। फाइनल खेल का पुरस्कार सुबह के समय समाज सेवी टिंकु वर्मा ने विनर, रनर, अच्छे खेल प्रदर्शन के साथ बेस्ट डीसीपीलिंन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।












