shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

स्वर्गीय सुजय दास की याद में आसनसोल के मोहिशीला कॉलोनी में हुआ एक पार्क काउद्घाटन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के दो नंबर मोहिशीला कॉलोनी स्थित चक्रवर्ती मोड इलाके में स्थित शीतला काली मंदिर के समीप आज एक पार्क का उद्घाटन किया गया इस पार्क के निर्माण में लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट सहयोग रहा इस मौके पर यहां संगठन की अध्यक्ष और प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी डाक्टर लिजा मिश्र डाक्टर नवारुण गुहठाकुरता अधिवक्ता सौरिन मित्रा लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की तरफ से उपस्थित है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज उपस्थित थे उन्होंने आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी और शिक्षाविद एच एन मिश्र के साथ संयुक्त रूप से पार्क का उद्घाटन किया। इनके अलावा यहां एमएमआईसी मानस दास भी उपस्थित थे। इस पार्क को स्वर्गीय सुजय दास के नाम से बनाया गया है। स्वर्गीय सुजय दास डाक्टर लिजा मिश्र के भाई और एच एन मिश्र के साले थे। उनका 13 सितंबर 2024 को देहांत हो गया था उन्हीं की याद में इस पार्क को बनाया गया है इस मौके पर स्वर्गीय सुजय दास की मां पत्नी और उनके बच्चे भी मौजूद थे। सभी ने सुजय दास की आत्मा की शांति के कामना की रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आज के इस युग में बच्चों के लिए इस तरह के पार्क का निर्माण करने की सोच बहुत अच्छी सोच है उन्होंने कहा कि आज बच्चे शारीरिक व्यायाम और प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं ऐसे में इस तरह के पार्क का निर्माण बहुत जरूरी हो जाता है उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी स्वर्गीय सुजय दास की याद में पार्क के निर्माण की बात सोची थी उन्होंने समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है वही डॉक्टर नवारुण गुहठाकुरता ने कहा कि हम सब के अंदर एक छोटा बच्चा रहता है लेकिन आजकल कहीं ना कहीं हम सब छोटे बच्चों को नजरअंदाज कर रहे हैं इसलिए इस तरह के पार्क के निर्माण से बच्चे एक बार फिर से प्रकृति की तरफ लौट सकेंगे और सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े भी अपना समय व्यतीत करने के लिए फिर से प्रकृति के बीच आ सकते हैं। वही अपने साले को याद करते हुए एच एन मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय सुजय दास भले ही उनकी पत्नी के बड़े भाई थे लेकिन उन्होंने भी हमेशा उन्हें अपने बड़े भाई के तौर पर देखा जब भी वह किसी कश्मकश में होते थे वह हमेशा सुजय दास की सलाह लिया करते थे। एच एन मिश्र ने कहा कि सुजय दास उम्र में बड़े हो चुके थे लेकिन उनके अंदर एक बच्चा हमेशा जीवित रहा और यही वजह है कि जब अचानक उनके देहांत की खबर मिली तो उन्होंने उनकी याद में बच्चों के लिए एक पार्क बनाने का सोचा उन्होंने कहा कि इसमें उनकी पत्नी डॉक्टर लिसा मिश्र लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट के सभी सदस्यों और खासकर शीतला मंदिर समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही सभी ने सहयोग किया इस वजह से आज यह पार्क बनकर तैयार हुआ। एच एन मिश्र ने स्वर्गीय सुजय दास को याद करते हुए कहा कि सुजय दास की मृत्यु पर उन्हें जितना दुख पहुंचा आज तक किसी और की मृत्यु पर उन्हें उतना दुख नहीं पहुंचा उन्होंने कहा कि आज सुजय दास की याद में इस पार्क का उद्घाटन समझ में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वही डॉक्टर लीसा मिश्र ने कहा कि सुजय दास उनके भाई थे और अचानक उनका देहांत हो गया उन्होंने कहा कि वह एक बहुत जिंदा दिल इंसान थे उन्हें बच्चों से खास लगाव था इसलिए जब वह अचानक सब को छोड़कर चले गए तब उन्होंने यह फैसला किया कि अब उनकी याद में बच्चों के लिए एक पार्क बनाया जाएगा उन्होंने शीतला मंदिर कमेटी को धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस पार्क का निर्माण संभव हो सका उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चे अपने घरों से बाहर निकले और हमेशा मोबाइल में ही सीमित न रहकर शारीरिक कसरत भी करें और पार्क उनको यह अवसर प्रदान करता है वह प्रकृति के साथ घुल मिल सकते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए पार्क का निर्माण करने का फैसला लिया गया और आज बहुत खुशी की बात है कि पार्क का उद्घाटन किया जा सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page