जलंगी थाने की पुलिस में हथियारों के साथ किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार
1 min read
मुर्शिदाबाद :जलंगी थाने की पुलिस ने जलंगी थाना अंतर्गत साहब रामपुर में अभियान चलाकर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया उनके पास से चार देसी पिस्टल 8 खाली मैगजीन और 30 राउंड गोलियां बरामद हुई उनको हिरासत में लेकर थाने लाया गया पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए व्यक्तियों के नाम है जयप्रकाश मंडल और सुकुमार मंडल वह मालदा जिले के वैष्णव नगर इलाके के रहने वाले हैं लेकिन किस वजह से मालदा से मुर्शिदाबाद के सीमांतवर्ती इलाके में हथियार लेकर वह घूम रहे थे इसके बारे में पुलिस अभी तक निश्चित तौर पर कुछ बात नहीं पाई है पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड का आवेदन करते हुए अदालत में पेश किया












