आसनसोल जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल में आज रोगी कल्याण समिति की एक बैठक हुई इस बैठक मे मंत्री मलय घटक आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम पश्चिम बर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मोहम्मद यूनुस के अलावा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित जिलाअस्पताल के तमाम अधिकारी और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे यहां पर जिला अस्पताल में मरीजों को कैसे और बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके इस पर गहराई से विचार विमर्श किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने कहा कि नियमित अंतराल पर रोगी कल्याण समिति की जो बैठक होती है आज भी वैसे ही एक बैठक हुई इस बैठक में मंत्री जिला शासक जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित थे यहां पर जिला अस्पताल में सुविधाओं को कैसे और बेहतर किया जा सके इस पर चर्चा हुई डॉक्टर दास ने बताया कि आज की बैठक में सौ बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के कार्य को किस तरह से जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके ताकि वहां से मरीजों को सेवा प्रदान की जा सके इस पर कदम उठाने के लिए मंत्री से अनुरोध किया गया। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट को भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए मंत्री के सामने अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि यहां पर 10 बेड का डायलिसिस यूनिट बनाया जा रहा है लेकिन उस कार्य को जल्द से जल्द समाप्त करना होगा इसके लिए आज मंत्री से विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए नई बिल्डिंग में 22 बेड की एक हाइब्रिड क्यू बन रही है उसे कार्य को जल्दी समाप्त करना होगा इस पर भी मंत्री से अनुरोध किया गया। रथ दास ने कहा कि इसके अलावा अस्पताल में सफाई कर्मियों की कमी को दूर करने अस्पताल के लिए अपने निजी वैकल्पिक पानी के स्रोत का इंतजाम करने पर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया उन्होंने कहा कि आज की तारीख में आसनसोल नगर निगम की तरफ से अस्पताल में पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन अगर कहीं कोई तकनीकी समस्या आती है तो काफी दिक्कतें पेश आती है इसे देखते हुए एक सबमर्सिबल पंप लगाने पर विचार किया जा रहा है वहीं कल झरिया से सीधे आसनसोल जिला अस्पताल तक पानी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने पर भी विचार विमर्श हो रहा है। कैंटीन के टेंडर को लेकर भी चर्चा हुई डाक्टर दास ने बताया कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिहाज से 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अस्पताल की तरफ से अनुरोध किया गया था लेकिन जिला शासक की तरफ से बताया गया कि इसके लिए फिलहाल ₹1200000 तक ही उपलब्ध कराई जा सकती है इसे देखते हुए जिला अस्पताल में जो सबसे महत्वपूर्ण जगह है उन जगहों पर फिलहाल सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर के अंदर जो जाम लगता है उसे कैसे बचा जा सके इस पर भी चर्चा हुई वहीं अस्पताल परिसर के अंदर कुछ रखरखाव के कार्य को लेकर भी पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क किया जाएगा बैठक में इसे लेकर भी चर्चा हुई वहीं जिला शासक ने बताया कि आज रोगी कल्याण समिति की एक नियमित बैठक थी इस बैठक में जिला अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा सेवा को कैसे और बेहतर किया जा सके इस पर चर्चा हुई












