शिल्पांचल में फिर गांजा और हेरोइन की खेप बरामद एक महिला सहित चार गिरफतार आरोपी
1 min read
दुर्गापुर :दुर्गापुर के एनटीपीएस पुलिस थाने की तत्परता से 76 केजी गांजा बरामद किया गया पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। उन्हें शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया पांडवेश्वर पुलिस ने गांजे के साथ हीरोइन भी बरामद की। पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा तपन मंडल शेख फिरोज जगदीश राय और दिलरुबा बीबी नामक चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में दिलरुबा बीबी नामक एक महिला भी है। दुर्गापुर महकमा अदालत ने सभी आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है












