माध्यमिक की छात्रा बनी स्कूल टॉपर नतीजे आने से पहले हुआ देहांत स्कूल में शोक की लहर
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा के नतीजे आ गए आसनसोल उमरानी गोराई महिला कल्याण उच्च बालिका विद्यालय की छात्रा थैबी मुखर्जी ने पूरे स्कूल में टॉप किया लेकिन जब इस नतीजे पर स्कूल के शिक्षक और उसके अभिभावकों को खुशी जाहिर करनी चाहिए थी सबकी आंखों में आंसू थे दरअसल अपने इस बेहतरीन उपलब्धि को देखने के लिए आज थैबी हमारे बीच नहीं है। इस बारे में स्कुल की टीचर इंचार्ज पापरि बैनर्जी ने कहा कि जॉन्डिस की वजह से 16 अप्रैल को उसका निधन हो गया परीक्षा के दौरान ही वह बीमार पड़ गई तब उसके होम्योपैथी डॉक्टर पिता विवेकानंद मुखर्जी उसे दक्षिण भारत इलाज के लिए ले गए लेकिन वहां उसका निधन हो गया बताया जा रहा है कि थैबी बचपन से ही काफी मेधावी थी सबको यह भरोसा था कि इस बार मेरिट लिस्ट में वह पहले 10 में अपनी जगह बना लेगी लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से हुआ ऐसा नहीं कर पाई लेकिन 674 अंक लाकर वह स्कूल टॉपर जरूर बन गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान ही थैबी इतनी ज्यादा बीमार पड़ गई थी कि परीक्षा देते हुए भी उसे असुविधा हो रही थी पापड़ी बनर्जी ने कहा कि अगर वह इस साल परीक्षा नहीं देती तो शायद वह हमारे बीच होती लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि आज जो हमारे बीच में नहीं है और अपनी सफलता को वह देख नहीं पाई।












