shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शिक्षाविद एच एन मिश्र ने दी बधाई, अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निराश न होने की दी सलाह

1 min read

आसनसोल :आज बंगाल बोर्ड के माध्यमिक के नतीजे प्रकाशित हो गए इस बार 86.56% विद्यार्थियों ने माध्यमिक की परीक्षा पास की है आज सुबह से ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक माध्यमिक की परीक्षा के नतीजे को लेकर बेहद उत्सुक थे जीवन की पहली सबसे बड़ी परीक्षा में क्या नतीजे आए यह जानने के लिए विद्यार्थी और उनके अभिभावक सुबह से ही परेशान थे नतीजे आने के बाद बहुतों के चेहरे पर खुशी छा गई तो कई ऐसे लोग भी थे जो मायूस हुए हमने इन नतीजों के बारे में इस क्षेत्र के बेहद प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी एच एन मिश्र से बात की। उन्होंने सबसे पहले उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे पहली बड़ी परीक्षा में उत्तीर्ण होना निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी उपलब्धि है इसके लिए उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दे उनके अभिभावकों को भी एच एन मिश्र ने बधाई दी और कहा कि एक विद्यार्थी के उत्तीर्ण होने के पीछे उस विद्यार्थी की अपनी मेहनत तो रहती ही है लेकिन उसके साथ ही उसके अभिभावक उसका परिवार और उसके शिक्षक भी अहम भूमिका निभाते हैं ऐसे में एच एन मिश्र ने उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों सभी को बधाई दी। वहीं आशानुरूप अंक प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी एच एन मिश्र ने संदेश दिया और कहा कि जीवन की कोई भी परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं होती इंसान वही बड़ा होता है जो असफलता की परवाह किए बगैर अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अनगिनत उदाहरण है जहां एक व्यक्ति भले ही किसी परीक्षा में उत्तीर्ण ना हो सका हो लेकिन उसने जीवन में वह स्थान और वह सफलता हासिल की जिससे कि पूरी दुनिया ने उसकी प्रतिभा का लोहा माना एच एन मिश्र ने कहा कि निश्चित रूप से सभी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते हैं लेकिन छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए और विशेष कर उन्होंने अनुत्तीर्ण छात्रों के अभिभावकों को यह संदेश दिया कि वह बिना वजह अपनी संतानों पर दबाव न डालें और इस बार भले ही उन्हें सफलता नहीं मिली है लेकिन इस बार की गलतियों से सीख लेकर वह अगले साल के लिए तैयारी करें उन्हें जरुर सफलता मिलेगी वहीं उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी एच एन मिश्र ने संदेश दिया और कहा कि आने वाले समय में यह विद्यार्थी किस विषय को लेकर पढ़ाई करेंगे यह चुनने का अधिकार या स्वतंत्रता उस विद्यार्थी के पास होनी चाहिए अक्सर देखा गया है की माता-पिता विद्यार्थियों पर दबाव डालते हैं और विद्यार्थियों को मजबूरी में उस विषय की पढ़ाई करनी पड़ती है जिसमें उनकी इच्छा नहीं होती इससे आने वाले समय में उनकी सफलता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि विद्यार्थी आने वाले समय में उच्च शिक्षा के लिए उस विषय का चुनाव करें जिसमें उनकी इच्छा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page