माध्यमिक बोर्ड के नतीजे प्रकाशित 86.56% विद्यार्थी पास
1 min read
कोलकाता :आज पश्चिम बंगाल बोर्ड के माध्यमिक की परीक्षा के नतीजे आ गए इस बार 86.56% विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा पास करने में सफल रहे। इस साल 10 फरवरी से 22 फरवरी तक माध्यमिक की परीक्षा आयोजित की गई थीजिसमें कल 9 लाख 84753 विद्यार्थियों ने माध्यमिक की परीक्षा दी थी। इनमें 555950 छात्रा तथा 4 लाख 28803 छात्र थे। 96.4% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पूर्वी मिदनापुर बंगाल में सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। इस बार सिर्फ 70 दिनों के अंदर माध्यमिक परीक्षा के नतीजे निकल गए माध्यमिक बोर्ड की तरफ से आज एक संवाददाता सम्मेलन कर यह ऐलान किया गया और कहा गया कि जो विद्यार्थी अपने नतीजे से संतुष्ट नहीं है वह पुनरमूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं












