चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुका पहुंचे बर्नपुर उमड़ा भक्तों का सैलाब
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर टाउन पूजा कमिटि की तरफ से आज बर्नपुर के बारी मैदान में नवदीप के धामेश्वर महाप्रभु मंदिर से श्री चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुका लाए गए इस मौके पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे इस दौरान यहां समाज सेवी सुदेशना घटक भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें श्री चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुका के दर्शन करने का अवसर मिला उन्होंने इसके लिए बर्नपुर टाउन पूजा कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इस मौके पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई है और कल भी यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा और भक्तों को भोग खिलाई जाएगी। वही इस मौके पर नवद्वीप के धामेश्वर महाप्रभु मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुधीन गोस्वामी ने कहा कि आज धामेश्वर महाप्रभु मंदिर से चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुका यहां पहुंची है इस मौके पर यहां विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे उन्होंने कहा कि इस चरण पादुका का अपना महत्व है और जो भी इसके दर्शन प्राप्त करता है वह बहुत सौभाग्यशाली होता है उन्होंने बताया कि यह वही चरण पादुका है जो चैतन्य महाप्रभु ने विष्णु प्रिया देवी को दिया था और विष्णु प्रिया देवी चरण पादुका की सेवा किया करती थी उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान चैतन्य महाप्रभु के भक्ति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह चरण पादुका कल नवद्वीप के लिए रवाना हो जाएंगे












