बराकर में ब्राह्मण समाज द्वारा मनाई गई परशुराम जयंती
1 min read
बराकर :बराकर में ब्राह्मण समाज द्वारा मंगलवार देर शाम मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी हॉल में परशुराम जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं ठाकुरबाड़ी के मुख्य पुजारी पंडित हृषिकेष शर्मा का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उन्हें साफा, अंगवस्त्र, परशु तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, कुल्टी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुर कांत शर्मा, बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, बेगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंकर शर्मा, मिठूलाल शर्मा, विजय शर्मा, किशनलाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सज्जन पारीक, काशी प्रसाद शर्मा, दामोदर शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, राम गोपाल शर्मा तथा किशोरी लाल चौबे को आयोजकों की तरफ से अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन, भगवान परशुराम की आरती और चालीसा के साथ प्रारंभ किया गया जिसके बाद सभी उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटी शर्मा , नितिन शर्मा, संदीप शर्मा, विकाश शर्मा, नरेश शर्मा, मोनू शर्मा सहित सभी युवाओं का अहम योगदान रहा।












