दीघा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन पर नुनी पंचायत क्षेत्र में टीएमसी ने की पूजा अर्चना बांटी मिठाई
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के नूनी पंचायत इलाके में आज स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा दीघा में ममता बनर्जी द्वारा भगवान जगन्नाथ देव की मंदिर के उद्घाटन की खुशी में पूजा अर्चना की गई और राहगीरों में लड्डू बांटे गए इस मौके पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दीघा में जगन्नाथ देव जी के मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है पूरी की मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है आज उसका उद्घाटन हुआ इस खुशी में आज यहां पर पूजा अर्चना की गई और लोगों में मिठाई बांटी गई उन्होंने कहा कि पास में ही भाजपा पार्टी कार्यालय है वहां पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद बांटी गई उन्होंने कहा कि पार्टी अलग-अलग हो सकती है लेकिन धर्म सबका एक है इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मिठाई बांटी गई












