उषा ग्राम इलाके में हुआ होटल गेटवे आसनसोल का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के ऊषाग्राम इलाके में आसनसोल होटल गेटवे नामक एक नए होटल का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय रानीगंज के विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान स्वपन चौधरी सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे सचिन राय और राजेंद्र प्रसाद खेतान ने इस होटल का उद्घाटन किया इस मौके पर होटल के मालिक सुरेश जयसवाल ने बताया की उषाग्राम में जिस जगह पर यह होटल उन्होंने खोला है वह आसनसोल का एंट्री पॉइंट है इसलिए यहां पर इस होटल को बनाया गया है ताकि जो लोग आसनसोल में विभिन्न काम के लिए आ रहे हैं उन्हें एक स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में रहने का अवसर मिले उन्होंने कहा कि यहां पर होटल में ठहरने वाले लोगों को उच्च स्तरीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से भी होटल में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि होटल के लिए आनलाइन बुकिंग भी की जाएगी। वहीं सचिन राय ने सुरेश जयसवाल को बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका होटल आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर सके फिलहाल होटल में 6 एसी रूम है।












