राज्य सरकार के खर्चे से बने जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन में टीएमसी नेताओं के शामिल होने पर जितेंद्र तिवारी ने उठाया सवाल
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता जितेंद्र तिवारी ने आज को गोधूली इलाके में अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार के खर्चे से दीघा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है जिसमें सम्मिलित होने के लिए आसनसोल से तमाम टीएमसी नेता वहां गए हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मंदिर का उद्घाटन हो रहा है यह बहुत अच्छी बात है और यहां के नेता मंदिर के उद्घाटन में सम्मिलित होने गए हैं यह भी खुशी की बात है लेकिन यहां पर एक सवाल यह पैदा होता है कि जब वह आसनसोल के मेयर थे तब उन्होंने इस क्षेत्र में जो रथ पूजा कमेटियां हैं उनको नगर निगम की तरफ से 25000 रुपए देने का इंतजाम किया था लेकिन जब वह मेयर पद से हट गए उसके बाद से यह कहकर वह अनुदान देना बंद कर दिया गया कि सरकारी पैसे से इस तरह से रथ कमेटियों को अनुदान नहीं दिया जा सकता उन्होंने कहा कि अगर तब यह अनुदान बंद कर दिया गया था तो आज टीएमसी के नेता एक सरकारी अनुष्ठान में कैसे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि दीघा में जो मंदिर का निर्माण किया गया है वह सरकारी पैसे से किया गया है अगर रथ पूजा कमेटीयों को आसनसोल नगर निगम द्वारा अनुदान देना गलत था तो आज वह लोग सरकारी खर्चे से बने जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने कैसे जा रहे हैं उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने उनके मेयर पद से हटने के बाद इस क्षेत्र के रथ पूजा कमेटी सदस्यों को दिए जाने वाले अनुदान को बंद कर दिया था उन्हें आज यहां के रथ पूजा कमेटी सदस्यों से माफी मांगनी चाहिए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 2020 में रथ पूजा कमेटी को आखिरी बार 25000 रुपए करके अनुदान दिया गया था जब से वह हटे हैं तब से यह अनुदान प्रदान करना बंद हो गया है उन्होंने कहा कि तकरीबन 45 कमेटी को यह राशि दी जाती थी












