shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हक़ दिलवाले भाजपा पहली मई को पांडवेश्वर के बंकोला में मनाएगी श्रमिक दिवस

1 min read

आसनसोल :पांडेश्वर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि विभिन्न खदानों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कई अहम फैसले लिए थे इसमें उन्होंने इन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के वेतन को काफी बढ़ाया था। जो निजी कंपनियां कोल इंडिया या ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से खदान से कोयला उत्खनन का टेंडर लेती थी उन कंपनी को श्रमिकों के वेतन के लिए कोल इंडिया से पैसा उपलब्ध कराया जाता था लेकिन श्रमिकों को वह पैसा नहीं मिलता था जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में और जिन कंपनियों को कोयला उत्खनन का टेंडर मिला था उन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिली भगत करके कोयला मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भेजे गए पैसे का बंदरबांट किया जाता था। जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि जितना पैसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कोयला मंत्रालय द्वारा दिया जाता है आज की तारीख में एक अनस्किल्ड वर्कर को भी महीने में कम से कम 32000 रुपए वेतन के तौर पर मिलते हैं लेकिन देखा यह जा रहा है कि पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और उस क्षेत्र के निजी कोयला उत्खनन कंपनियों के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से किसी भी श्रमिक को 18000 रुपए से ज्यादा वेतन नहीं मिल रहा है जबकि उसे कम से कम 32000 रुपए वेतन मिलना ही चाहिए जब श्रमिक इस बात पर अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें या तो काम से निकाल दिया जाता है या उन्हें धमकाया जाता है या फिर पुलिस की मदद से उन पर झूठे मामले दर्ज कर दिए जाते हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे कई श्रमिक है जिनको उनका पूरा वेतन नहीं मिलता है लेकिन बेरोजगार होने के डर से या पुलिस द्वारा झूठे मामले दिए जाने के डर से श्रमिक कुछ बोल नहीं पाते जितेंद्र तिवारी का कहना था कि जब वह पांडवेश्वर के विधायक थे तब उन्होंने उस क्षेत्र के खदानों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए काफी सहूलियत कर दी थी लेकिन पिछले कुछ सालों से जब से नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती पांडेश्वर के विधायक बने हैं वहां पर खदानों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की हालत काफी खराब है इसी को देखते हुए जितेंद्र तिवारी ने ऐलान किया कि पहली मई यानी मे डे के दिन पांडेश्वर के बांकोला इलाके में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रमिक दिवस मनाया जाएगा और खदान में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है उसके खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page