कश्मीर आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा की विरोध रैली कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा आतंक को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब
1 min read
आसनसोल :कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत बुधा मैदान से एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया इस रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे महिलाओं ने अपनी मांग में लाल सिंदूर लगाया हुआ था तो वहीं कुछ पुरुष सफेद टी-शर्ट पहने हुए थे जिस पर लाल रंग से लिखा हुआ था आई एम हिंदू किल मी। यानी मैं भी हिंदू हूं मुझे मारो। इसके बाद बीएनआर में एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के माध्यम से पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की वजह से 26 निहत्थे हिंदू पर्यटकों की हत्या की गई उनकी शारीरिक पहचान कर उनकी हत्या की गई जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए उनको उनके परिवार वालों के सामने मौत के घाट उतार दिया गया महिला और बच्चों को सिर्फ इसलिए जिंदा छोड़ दिया गया ताकि वह वापस जाकर देशवासियों को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल दहला देने वाले इस घटना के बारे में बता सके उन्होंने कहा कि इस सभा के माध्यम से वह पाकिस्तान और उन आतंकवादियों को यह चेतावनी देना चाहते हैं कि भारत इस तरह के कायराना हमलों से ना तो कभी डरा था और ना कभी डरेगा उन्होंने साफ कहा कि भारत की तरफ से भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवादी और उनके पाकिस्तानी आका अगर यह समझ रहे हैं भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आएगी तो वह गलत समझ रहे हैं बहुत जल्द उनको इसका जवाब मिलेगा उन्होंने भारत के अंदर खासकर बंगाल में जो लोग इन जिहादी संगठनों के संपर्क में है उनको भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन पर भी कड़ी नजर रखी गई है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी












