आसनसोल शहर में आसमानी बिजली गिरी धु धु कर जला पेड़
1 min read
आसनसोल :कल रात आसनसोल में बारिश की वजह से भले ही तापमान में कमी आई हो लेकिन अगूरी पारा में आसमानी बिजली गिरने से अफरा तफरी मच गई। घटना के बारे मे एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बात कर रहे थे जब उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी। उनको समझ आ गया कि ज़रूर आसमानी बिजली गिरी है। बाहर आए तो देखा कि एक ताल के पेड़ में आग लग गई है और वह धु धु कर जल रही है । उन्होंने बताया कि आग कही और नहीं लगी।












