दारुका धर्मशाला में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज दारूका धर्मशाला में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के आयोजन में आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा ललन पुतुल सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बढ़कर हिस्सा लिया यहां आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की कर्मियों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले 14 वर्षों से एक ऐसी सरकार चल रही है जो हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचती है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में आसनसोल सहित पूरे प्रदेश में भारी विकास हुआ है ममता बनर्जी का आदेश है कि टीएमसी के हर एक कार्यकर्ता को हमेशा लोगों के साथ रहना होगा इसी को ध्यान में रखते हुए आज 44 नंबर वार्ड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया












