शराब पीने के दौरान हुई बहस में एक युवक की हुई हत्या
1 min read
सलानपुर :शराब पीने को लेकर हुई बहस में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना सलानपुर थाना इलाके के अल्लाडी पंचायत के सिधवारी रामचंद्रपुर क्षेत्र में घटी। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार राय अपने दोस्त बिरजू हांसदा के साथ बिरजू के घर पर शराब पी रहा था। किसी बात पर दोनों में बहस हुई और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बिरजू ने किसी भारी चीज से उसपर हमला कर दिया । दिनेश के सर पर गहरी चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बिरजू ने दिनेश की लाश को उसके घर से दूर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने बिरजू को हिरासत में ले लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि कोई और भी इस हत्या में संलिप्त है या नहीं












