मंत्री मलय घटक ने किया परिवहन कर्मियों के लिए राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आज आसनसोल बस स्टैंड में परिवहन कर्मियों के लिए एक नई परियोजना का उद्घाटन किया गया राज्य सरकार की इस परियोजना के जरिए परिवहन कर्मियों को नौकरी करते वक्त और सेवानिवृत्ति के बाद भी बहुत से फायदे मिलेंगे इसके लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस परियोजना में अपने नाम का पंजीकरण करवाना होगा इसके लिए ₹30 की फीस लगेगी मंत्री ने बताया कि परिवहन कर्मियों को यह फीस भी नहीं देनी होगी बस के मालिक ही परिवहन कर्मियों की यह फीस जमा कर देंगे उसके बाद उन्हें इस परियोजना में पंजीकृत कर लिया जाएगा जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा मलय घटक ने कहा कि 2011 से पहले परिवहन कमी सहित किसी भी व्यक्ति को इस तरह का लाभ नहीं मिला करता था लेकिन जब से मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने कमान संभाली है सबको सामाजिक सुरक्षा मिल रही है आज के इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक के अलावा पश्चिम वर्तमान जिला आई एन टी टी यू सी अध्यक्ष अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी डिप्टी लेबर कमिश्नर सहित तमाम विशिष्ट लोग और परिवहन कर्मी उपस्थित थे












